चंदौली, अप्रैल 15 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। जिले में शराब, पशु सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिला पुलिस अभियान चला रहा है। इस क्रम में मंगलवार की रात सकलडीहा पुलिस ने चेकिंग के दौरान डेढ़ावल बाजार से 13.6 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर डेढ़ावल बाजार से धानापुर मार्ग पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक दुकान के पास देशी शराब बेचते समय एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में जानकारी दी कि वह लाइसेंसी देशी शराब की दुकानों से थोड़ी-थोड़ी देशी शराब खरीद कर एकत्रित कर उसे उंचे दामों पर बेच...