काशीपुर, फरवरी 10 -- काशीपुर। चोर ठेके से चार पेटी देसी शराब की चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम किलावली निवासी विजय कुमार पुत्र शीशपाल सिंह ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा कि चैती चौराहे पर काली वाइन एंड बैवरेज के नाम से धनौरी निवासी बृजवीर सिंह पुत्र हरी सिंह की देसी शराब की दुकान है। जिसमें वह इंचार्ज के रूप में कार्य करता है। कहा कि 7 फरवरी की रात वह दुकान बंद करके गया था। जब वह 8 फरवरी को दुकान पर अया, तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। चार पेटी शराब की गायब थी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...