झांसी, जून 15 -- झांसी। ग्राम पंचायत दरवटयाऊ में देशी शराब के ठेके का महिलाओं कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने सोमवार को प्रदर्शन किया। बाद में उपजिलाधिकारी टहरौली को ज्ञापन सौंपकर दुकान को हटाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि देसी शराब की दुकान गांव के मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां से प्रतिदिन स्कूल के बच्चे आवागमन करते हैं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब की दुकान के कारण क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है तथा बच्चों और युवाओं पर इसका गलत असर पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रशासन से मांग की कि जनहित को देखते हुए देसी शराब की दुकान को तत्काल अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। एसडीएम टहरौली ने ग्रामी...