पीलीभीत, फरवरी 10 -- दियोरिया,संवाददाता। चोरों ने देशी शराब की दुकान में नकब लगाकर चोरी कर ली। चोर दुकान से देशी और रंगीन शराब के अलावा 18 हजार रुपये की नगदी और सीसी कैमरों का डीबीआर ले गए। चोरी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरुल्लाह शाह निवासी शेर सिंह ने कोतवाली दियोरिया में तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि उसकी कोतवाली दियोरियां कला क्षेत्र के ग्राम दियोहना पिपरिया में देशी शराब की दुकान है। रोज की तरह 9 फरवरी को उसने अपनी दुकान बंद की थी। रात में किसी समय चोर दुकान में नकब लगाकर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखी शराब की पेटियां और नगदी चोरी कर ली। इसकी जानकारी 10 फरवरी की सुबह दुकान के गद्दीदार मूलचंद ने दी। इसके बाद वह अपनी दुकान पर पहुंचे। दुका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.