चंदौली, अप्रैल 13 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के विजई के पुरा गांव में बीते दो दिन पहले देशी शराब की दुकान खुली थी। इसकी जानकारी होने पर सोमवार को गांव की महिलाए भड़क गई और दुकान पर पहुंच कर हंगामा करने लगी। महिलाओं का आरोप रहा कि देशी शराब की दुकान खुलने से गांव का माहौल खराब होगा। मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग एवं पुलिस आक्रोशित महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराई। आश्वासन दिया की मामले की जांच कराई जाएगी।विजई के पूरा गांव में बीते शनिवार को नया टेंडर होने पर देशी शराब की दुकान खुली। इस दौरान सोमवार को गांव की दर्जनों महिलाएं शराब की दुकान पर पहुंचकर हंगामा करने लगी। वही विरोध प्रदर्शन के दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि गांव में शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल बिगड़ने का खतरा है। उनका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.