एटा, मार्च 22 -- एटा, देशी शराब की कैंटीन में आग लग गई। आग से कैंटीन में रखा सामान जल गया। धुंआ निकलता देख आस-पास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग का बुझाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आगरा रोड देशी शराब की दुकान है। बैंक कालोनी निवासी रजनीश कुमार कैंटीन को चलाते है। हमेशा के भांति शनिवार को वह दुकान बंदकर घर चले गए। देर रात कैंटीन में आग लग गई। कैंटीन से धुंआ निकलता देख मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शटर खोलकर आग बुझाई। आग से पीडित का हजारों रुपये का सामान जल गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है पास में देशी शराब और अंग्रेजी शराब का भी ठेका है। आग लगने का कारण ...