अररिया, मार्च 10 -- रानीगंज, एक संवाददाता बौंसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को थाना क्षेत्र के कुम्हरा से एक व्यक्ति को तीन लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति रानीगंज थाना क्षेत्र के मझुआ वार्ड संख्या एक निवासी संजय ऋषिदेव उर्फ पवन ऋषिदेव पिता सदानंद ऋषिदेव है। शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति संजय ऋषिदेव के खिलाफ बौसी थाना कांड संख्या 43/26 दर्ज किया गया है। बौंसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने गिरफ्तार संजय ऋषिदेव को जरूरी कारवाई के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...