बगहा, दिसम्बर 15 -- सिकटा,एक संवाददाता । सिकटा पुलिस ने देशी कट्टा व एक कारतूस समेत एक युवक व दो किशोर को पकड़ा है। यह कार्रवाई फोटो वायरल करने में की गई है। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। गिरफ्तार युवक सिकटा के गांधीनगर निवासी गुलशन कुमार(20) व किशोर हैं। थानाध्यक्ष नितीश कुमार मौर्य ने बताया कि गुलशन देशी कट्टा एवं कारतूस रखा है। मामले की सूचना पर एएसआई बबलू कमार ने गुलशन से कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में उसने किशोर से खरीदने तथा दूसरे किशोर से बेचने की जानकारी दी। छापेमारी के दौरान किशोर के घर में बलथर थाने के सहयोग से देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जब्त किया गया। उसने बताया कि अवैध देशी कट्टा उसे गुलशन कुमार ने दिया था। वह अपनी बहन की शादी में हो रहे डांस प्रोग्राम के दौरान लोगों को दिखाने के लिए खरीदा था। मामले में एफआईआ...