मोतिहारी, अगस्त 24 -- कुंडवा चैनपुर, निज संवाददाता। एसएसबी कुंडवा चैनपुर बीओपी पर तैनात जवानों ने रविवार रात नौ बजे के करीब भारत नेपाल सीमा पर स्थित खरूही गांव के समीप से एक पोलीथीन में रखा देशी कट्टा व कारतूस बरामद किया है। गश्ती दल का नेतृत्व इंस्पेक्टर आलोक कुमार कर रहे थे। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि रात्री गश्ती के क्रम मे नौ बजे के करीब खरूही गांव के समीप भारत नेपाल सीमा पर एक आदमी नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। शंका होने पर गश्ती दल युवक की ओर तेजी से बढ़ा। अपनी ओर जवानों को आते देख युवक नेपाल की ओर भागने लगा।भागने यह भी पढ़ें- शराब व दो बाइक संग धंधेबाज गिरफ्तार के क्रम में युवक के हाथ से प्लास्टिक का थैला एवं जेब से उसका पर्स गिर गया। थैले में एक देशी कट्टा व दो कारतूस था। गिरे पर्स से एक वोटर कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस मिला ह...