समस्तीपुर, मई 24 -- रोसड़ा। रोसड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बंडीहा के समीप से एक 13 वर्षीय किशोर को देसी कट्टा के साथ पकड़ा है। इस संबंध में इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान डायल 112 टीम ने बंडीहा के समीप संदेह के आधार पर एक किशोर को रोक उससे पूछताछ की और तालाशी ली, इस दौरान उसके कमर देसी कट्टा बरामद किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त किशोर को निरुद्ध कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। यह भी पढ़ें- धावा दल ने बाल श्रमिक को कराया मुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...