हाजीपुर, अप्रैल 7 -- राघोपुर। संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चकसिंगार पंचायत के एक घर में छापेमारी कर देशी कट्टा, बंदूक, कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश चकसिंगर निवासी विपिन कुमार सिंह का पुत्र कुंदन कुमार बताया गया है। पुलिस ने कुंदन कुमार से गहन पूछताछ के पश्चात प्राथमिकी कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। यह जानकारी सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा को सूचना मिली कि चकसिंगार पंचायत स्थित कुंदन कुमार अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए स्थानीय थाना के पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ संयुक्त छापेमारी के क्रम में कुंदन कुमार के घर की ...