देशसेवा की शपथ लेकर 1280 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा
बरेली, मई 31 -- देशसेवा की शपथ लेकर 1280 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा बरेली, मुख्य संवाददाता। जाट रेजिमेंट सेंटर के बख्शी परेड ग्राउंड में शनिवार को आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में 1280 रिक्रूट्स भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। 24 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अग्निवीरों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली। समारोह के दौरान पूरा जाट रेजिमेंट सेंटर 'जय हिंद' के उद्घोष से गूंज उठा। अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड के मुख्य अतिथि जाट रेजिमेंट सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर हरजीत प्रीतपाल सिंह रहे। उन्होंने पासिंग आउट परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। परेड को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर सिंह ने कहा कि रिक्रूट्स की कदमताल उनके कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण की गवाही दे रही है। यह दिन सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.