बांका, फरवरी 13 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आहूत देशव्यापी हड़ताल का असर जिलेभर में व्यापक रूप से देखने को मिला। विभिन्न ट्रेड यूनियनों और मजदूर संगठनों के आह्वान पर श्रमिक वर्ग सड़कों पर उतर आया।सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर बनाए गए नए लेबर कोड के विरोध में जिलेभर के मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं हड़ताल के चलते शहर के सभी सरकारी बैंक और कई निजी बैंक के साथ साथ एलआईसी कार्यालय भी बंद रहे, जिससे आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। गुरुवार को करीब 11 बजे से ही जिले के विभिन्न बाजारों और प्रमुख चौराहों पर मजदूर संगठनों के बैनर तले रैलियां निकाली गईं। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि, नए लेबर कोड से श्रमिकों की कानूनी सुरक्षा कमजोर होगी और उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.