बक्सर, फरवरी 12 -- शहर के ज्योति चौक, सिविल सर्जन सहित कई कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन मजदूर संगठन किसान महासभा, शिक्षक व कर्मचारी गोपगुट खुलकर आए सामने फोटो- कैप्सन बक्सर, हमारे संवाददाता। देशव्यापी हड़ताल के तहत जिले में ट्रेड यूनियनों ने जमकर मोर्चा खोला। जिले के सरकारी कार्यालयों के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही विभिन्न स्थानों पर मार्च निकाला। जिस कारण मुख्य चौक-चौराहों पर कुछ देर के लिए जाम की स्थित पैदा हो गए थे। इस कड़ी में भाकपा-माले, माकपा ने लेबर कोड्स रद्द करने, मनरेगा वापसी और गुलामी थोपने वाली भारत-अमेरिका डील रद्द करने की मांग की। साथ ही इस दौरान कहा गया कि ट्रेड यूनियनो को हड़ताल और यूनियन बनाने का अधिकार छीनना नहीं चलेगा। साथ ही सरकार लगातार अंधाधुंध निजीकरण कर रही है। इस परिपाटी को बंद किया जाए। इन मांगों को लेकर ड...