पाकुड़, जनवरी 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को महेशपुर प्रखंड अंर्तगत राष्ट्रीयकृत बैंकों में देशव्यापी हड़ताल के चलते कामकाज पूरी तरह ठप रहा। सुबह से ही बैंकों पर ताला लड़का रहा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बुलाई गई इस हड़ताल का मुख्य मुद्दा पांच दिवसीय बैंकिंग सहित अन्य मांगें हैं। हड़ताल के कारण चेक क्लीयरिंग नहीं हो सकी और पहले से तीन दिन बंद रहे बैंकों से लेन-देन पर लाखों-करोड़ों रुपए का असर पड़ा। स्थानीय बाजारों में कारोबार प्रभावित रहा। अपने जरूरी कार्य को लेकर बैंक पहुंचे कई ग्राहक, बुजुर्ग और जरूरतमंद बैंक पहुंचकर मायूस लौटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...