कुशीनगर, अप्रैल 5 -- कुशीनगर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस और यूपी की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) की संयुक्त टीम ने शनिवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। रिजवान अली नामक आईएसआईएस के इस संदिग्ध को यूपी के कुशीनगर से पकड़ा गया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी के पास बम बनाने का सामान व कुछ जेहादी साहित्य बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि वह आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए अपने नेटवर्क से संदिग्धों को जोड़ रहा था और कई वीआईपी जगहों की उसने रेकी भी की थी।वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में था और उनके निर्देश पर ही अपने मॉड्यूल में नौजवानों को जोड़ने में जुटा था। पुलिस उसे लेकर दिल्ली आ रही है। पुलिस ...