रिषिकेष, अप्रैल 26 -- तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 133वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को युवाओं और आम जनता के लिए प्रेरणादायक बताया। शांतिनगर स्थित बूथ संख्या 44 पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का प्रसारण सुना। इसके बाद उन्होंने संबोधन के प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि मन की बात देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने परमाणु विज्ञान की उपलब्धियों, पवन ऊर्जा (विंड एनर्जी) में भारत की बढ़ती क्षमता, वैश्विक शांति के लिए भगवान बुद्ध के मार्ग, वैज्ञानिक प्रगति तथा "मैं नहीं, हम...