देशभर में 250 युवाओं को ठगने वाला शातिर नोएडा से दबोचा, फर्जी जॉब पोर्टल बनाकर देता था झांसा
नोएडा, जून 29 -- फर्जी जॉब पोर्टल बनाकर देशभर के युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह का नोएडा पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर डिजिटल साक्ष्य समेत अन्य सामान बरामद किए। पुलिस का दावा है कि आरोपी करीब 250 युवाओं के साथ ठगी कर चुका है। वह बेरोजगार युवाओं को झांसा देकर रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्क के नाम पर रकम वसूलता था। उसके एक साथी की तलाश की जा रही है। साइबर क्राइम थाना के इंस्पेक्टर सहसवीर ने बताया कि 24 जून को पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान एक मुखबिर ने नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक व्यक्ति की सूचना दी। उसने बताया कि आरोपी सेक्टर-23 के पास एटीएम से रुपये निकालने आने वाला है। यह भी पढ़ें- मोटापा कम नहीं तो पैसे होंगे वापस; ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.