मेरठ, जुलाई 6 -- मेरठ। मेरठ का मुंडाली गैंग देशभर में लोगों से हैंडीक्राफ्ट डेकोरेशन सामान ऑनलाइन बेचने के नाम पर साइबर ठगी कर रहा था। 12 से ज्यादा राज्यों में आरोपियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। प्रतिबिंब पोर्टल से इस गिरोह के बारे में मेरठ पुलिस को चला और धरपकड़ के लिए साइबर सेल को लगाया गया। मुंडाली गैंग के छह आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए काफी सामान बरामद किया गया है। इन सभी के बैंक खातों को ब्लॉक कराने और रकम रिकवरी के लिए टीम को लगाया गया है। मुंडाली थाने में सभी आरोपियों को मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा गया है। मेरठ के मुंडाली में हैंडीक्राफ्ट डेकोरेशन का सामान बनाने का काम होता है। यहां के कुछ युवकों ने इसी बात का फायदा उठाकर साइबर ठगी करने का काम शुरू कर दिया। कुछ सामान को ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालकर बिक्री करने...