नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि देशभर में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के लिए कुल 83 प्रशिक्षण संस्थान स्थापित किए गए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच सीएपीएफ के प्रशिक्षण ढांचे के लिए 755.42 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जिनमें से 743.46 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। राय के अनुसार, 83 प्रशिक्षण संस्थानों में से मध्य प्रदेश में सर्वाधिक 15 केंद्र हैं। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में नए प्रशिक्षण केंद्र के प्रस्ताव पर राय ने स्पष्ट किया कि सीआरपीएफ का कालिकिरी में पहले से प्रशिक्षण केंद्र है और फिलहाल विजयनगरम में नया केंद्र खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। अरुणाचल के सीमावर्ती गांवों में लौट रहे लो...