रांची, अक्टूबर 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस देशभर में वोट बचाओ-देश बचाओ कार्यक्रम चला रही है। इसके सफल संचालन के लिए देशभर में कांग्रेस ने जिलावार पर्यवेक्षक बनाए हैं। हर पर्यवेक्षक को चार से छह जिलों की कमान सौंपी गई है। झारखंड के छह कांग्रेस नेताओं को छत्तीसगढ़, बिहार, असम, नागालैंड के कई जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, झारखंड में भी पांच नेता 24 जिलों के पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिला समेत अन्य जिलों का पर्यवेक्षक बनाया गया है। उन्हें भलोद, भिलारी सिटी, दुर्ग सिटी, दुर्ग ग्रामीण, राजनंदगांव सिटी, राजनंदगांव ग्रामीण और खइरागढ़ का पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं, जयशंकर पाठक को असम के पांच जिले, बन्ना गुप्ता को नागालैंड के चार जिले, राजेश कच्छप...