गुड़गांव, नवम्बर 24 -- गुरुग्राम। देशभर में 20 जालसाजों ने 142.86 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया था। इन आरोपियों के खिलाफ पूरे देश में 20 हजार 218 से अधिक शिकायतें और 415 मामले दर्ज हे। जालसाजों से बरामद फोन की जांच करने के लिए भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) में भेजे गए थे,वहां से आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। जालसाज लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर लाखों की ठगी करते थे। इाके अलावा शेयर बाजार में निवेश और क्रिप्टोकरेंसी में उच्च लाभ का लालच देकर फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म और ऐप्स के माध्यम से ठगी करते थे। पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख 58 हजार नगद, चार मोबाइल फोन और उक सिम कार्ड बरामद किया है। इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज मामलों में हरियाणा में 30 और गुरुग्राम में 06 मामले शामिल हैं। गुरुग्राम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा...