नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को केंद्र सरकार ने कहा कि देशभर के स्कूलों में सभी सुविधाओं से युक्त लड़के-लड़कियों के लिए अगल-अलग 30,458 शौचालय बनाए गए हैं। सरकार ने शीर्ष अदालत को यह भी बताया है कि 4,236 शौचालय अभी निर्माणाधीन है।

शौचालयों की स्थिति जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और आर. महादेवन की पीठ के समक्ष केंद्र ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने स्कूलों जैसे शिक्षण संस्थानों में सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। केंद्र की ओर अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने पीठ से कहा कि ‌उन्होंने पिछली तिमाही की जानकारी देते हुए अनुपालन हलफनामा दाखिल किया है। उन्होंने पीठ से कहा 'राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने रिपोर्ट दी है कि 77 फीसदी सभी सुविधाओं से युक्त लड़के-लड़कि...