हापुड़, मार्च 18 -- पिलखुवा। सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ सिम्स हापुड़ के सामान्य शल्य चिकित्सा विभाग द्वारा सिमसर्ज 2026 नामक कंटिन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन सीएमई कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ईआरएएस फास्टर रिकवरी, फास्टर डिस्चार्ज रहा, जिसका उद्देश्य आधुनिक शल्य चिकित्सा में नवीनतम ज्ञान को बढ़ावा देना और रोगियों के बेहतर उपचार के लिए साक्ष्य-आधारित चिकित्सा पद्धतियों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. जे. रामचंद्रन तथा वाइस चेयरपर्सन रम्या रामचंद्रन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें प्राचार्य एवं डीन डॉ. बरखा गुप्ता, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट मेजर जनरल सी. एस. अहलूवालिया, विभागाध्यक्ष प्रो...