नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में पारंपरिक वस्त्रों और हस्तकरघा उत्पादों के शौकीनों के लिए खास मौका है। जनपथ स्थित हैंडलूम हाट में स्पेशल हैंडलूम एक्सपो का आयोजन किया गया है। 21 फरवरी से शुरू यह एक्सपो दो मार्च तक चलेगा। यहां देश के विभिन्न राज्यों से आए बुनकर अपने खास हैंडलूम उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं। मेले में सूती और रेशमी साड़ियां, दुपट्टे, स्टोल, कुर्ते, बेडशीट, हैंडलूम फैब्रिक और घर सजावट से जुड़े सामान उपलब्ध हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...