लोहरदगा, अप्रैल 16 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत के नदिया स्थित आवासीय परिसर में गुरुवार को वंदे है सुंदर मम सखा नेतरहाट सदा के 71वें बैच के सभी पूर्व विद्यार्थियों और सहपाठियों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर कार्य कर चुके कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, सेवानिवृत्त डीजीपी, आईपीएस अधिकारी, पूर्व एडीजीपी, पूर्व रॉ अधिकारी, पूर्व आयकर आयुक्त, पूर्व इंश्योरेंस हेड सहित कई अन्य शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे। ऐतिहासिक और ख्यातिप्राप्त नेतरहाट आवासीय विद्यालय के 71वें बैच के साथियों के साथ सांसद सुखदेव भगत ने पुराने दिनों की यादों को ताजा करते हुए इस मिलन समारोह को यादगार बना दिया। अपने सहपाठियों के स्वागत के लिए उन्होंन...