वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश और ओडिशा भारत की महान सांस्कृतिक आत्मा के केंद्र हैं। काशी, अयोध्या, जगन्नाथ पुरी और चारों धाम हमारी साझा चेतना को जोड़ते हैं। डबल इंजन की सरकार में देश के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अभूतपूर्व कायाकल्प हुआ है, उससे पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिली हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान से दोनों राज्यों के बीच व्यापार, हस्तशिल्प और जन-संबंध मजबूत होंगे। डिप्टी सीएम शनिवार शाम बड़ालालपुर के पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल सभागार में उड़ीसा सरकार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 'ओडिशा परब' के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विरासत भी, विकास भी' तथा 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के मंत्र को...