देशभर के कॉलेजों में एबीवीपी की मजबूत होती पकड़
नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- नई दिल्ली। देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावों के नतीजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मजबूत होती पकड़ की ओर इशारा कर रहे हैं। ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों में संगठन ने बेहतर प्रदर्शन किया है। नई पीढ़ी की बदलती सोच के बीच छात्र राजनीति में एबीवीपी की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। ओडिशा में आठ साल के लंबे अंतराल के बाद हुए छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 13 विश्वविद्यालयों में से आठ में संगठन ने जीत दर्ज की, जबकि पांच में बीजू जनता दल के छात्र संगठन बीजू छात्र जनता दल को सफलता मिली। 342 कॉलेजों के घोषित परिणामों में एबीवीपी ने 208, बीसीजेडी ने 117 और कांग्रेस के छात्र संगठन एनए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.