पटना, अप्रैल 7 -- बिहार सहित देशभर के इंजीनियरों का जुटान भुवनेश्वर में होगा। आगामी 11 व 12 अप्रैल को इंडियन इंजीनियर्स फेडरेशन इंडेफ की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक भुवनेश्वर में होने जा रही है। इंडेफ की पुरानी मांगों में शामिल राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर अभियंत्रण आयोग के गठन पर भी चर्चा होगी। इंडेफ (पूर्वी प्रक्षेत्र) के सेक्रेटरी जनरल अंजनी कुमार ने कहा कि बैठक में देश के सभी सात प्रक्षेत्रों के अभियंता प्रतिनिधि भाग लेंगे। लगभग सभी राज्यों के अभियंत्रण सेवा संघों के सैकड़ों प्रतिनिधियों के शामिल होने होने की संभावना है। बैठक के दौरान आगामी सत्र 2026-28 के लिए इंडेफ की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन को चुनाव भी होगा। बैठक में राज्य अभियंत्रण संगठनों के प्रतिनिधि अपने-अपने राज्यों के अभियंत्रण जगत की समस्याओं एवं मुद्दों को विस्तार से...