चित्रकूट, जनवरी 12 -- राजापुर, संवाददाता। कस्बा स्थित एसएस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ सदर विधायक अनिल प्रधान, एसडीएम फूलचन्द्र यादव, प्रबंधक प्रिंस केशरवानी, संचालक सौरभ केशरवानी एवं प्रधानाचार्य अरविंद केशरवानी ने मां सरस्वती व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत, नाटक के साथ ही देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों को देख दर्शक तालियां पीटते रहे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के यह विचार "उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक र...