गाजीपुर, अगस्त 9 -- मरदह। अखिल भारतीय बिरहा लोकगीत समिति की मासिक बैठक नगवा नवापुरा में समिति अध्यक्ष सूबेदार यादव के आवास पर कवि हवलदार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस पर 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय लिया गया। समिति के मंत्री बाबू श्रीनाथ यादव ने कहा कि सदस्य देशभक्ति गीतों और बिरहा के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम व जागरूकता का संदेश देंगे। आजादी का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। बैठक में कवि विजय यादव, गुड्डू कवि, गायक भानु प्रताप, अमरनाथ यादव, राम दुलारे, योगेंद्र यादव, पारस यादव, बंटी वर्मा और चंद्रिका यादव आदि मौजूद रहे। संचालन श्रीनाथ यादव ने किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 12 अगस्त को भाजपा निकालेगी भव्य तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- Shamli News: हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां तेज...