हाथरस, अगस्त 17 -- पीबीएएस इंटर कॉलेज में अस्सीवां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक शशिकांत बागला और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित इस विद्यालय के पूर्व छात्र एवं उद्योगपति श्याम खेतान एवं उप प्रबंधक पीयूष बागला तथा प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ मनोज शर्मा एवं अंग्रेजी प्रवक्ता बसंत कुमार सिंह ने शिक्षा मंत्री गुलाब देवी एवं शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल द्वारा भेजे गए संदेशों का वाचन किया । संगीत प्रवक्ता शाकिर अली के दिशा निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिनकी सराहना की। यह भी पढ़ें- आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से ...