देहरादून, अगस्त 16 -- देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर, निदेशक किरण होलकर और प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ। विद्यालय के बैंड और विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों व नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। समारोह का विशेष आकर्षण भव्य पतंग उड़ान महोत्सव रहा। डॉ. पंकज होलकर ने स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...