पटना, जनवरी 24 -- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के अवसर पर बापू सभागार देशभक्ति के तरानों से तरंगित हो उठा। शुक्रवार को बापू सभागार में इंडियन आर्मी बैंड द्वारा भव्य मिलिट्री बैंड कान्सर्ट का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर सेना के बैंड ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राजपूत रेजिमेंटल सेंटर के मिलिट्री बैंड एवं बिहार रेजिमेंटल सेंटर के पाइप बैंड ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर सेना के अनुशासन, संगीत की गरिमा और राष्ट्रप्रेम का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् की धुन से हुई। इसके बाद बैंड ने सारे जहां से अच्छा, कदम-कदम बढ़ाए जा, ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा याद करो कुर्बानी, जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़ियां करती हैं बसेरा, दिल दिया है जान भी देंगे, सहित कई देशभक्ति गीतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.