लखीमपुरखीरी, अगस्त 16 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को छोटी काशी गोला में विधायक अमन गिरि की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जयशंकर बारात घर से शुरू हुई यात्रा में हजारों की संख्या में किशोर युवा वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नानक चौकी चौराहे पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगीत का सामूहिक गान हुआ। इस दौरान नगर के पूर्व वरिष्ठ सैनिक साथियों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: छोटी काशी में लहराया तिरंगा, बच्चों ने पेश किए कार्यक्रम विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प उन्हों...