सिमडेगा, अगस्त 5 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भाजपा जिला कार्यालय में बुधवार को पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष दीपक पुरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाने का आह्वान किया गया। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा और यात्रा का चलेगा वृहद अभियान बैठक का स्वागत भाषण बैठक की शुरुआत जिलाध्यक्ष दीपक पुरी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों क...