चम्पावत, अगस्त 13 -- योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चे, भूतपूर्व सैनिक और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। चम्पावत में गुरुवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। जीजीआईसी से शुरू होकर रैली मोटर स्टेशन में गांधी तिराहे में पहुंची। जहां रैली में शामिल लोगों ने वंदेमातरम का गायन किया। इस दौरान पूरा शहर तिरंगे के रंग में सराबोर हो गया। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा ले रखा था। स्कूली बच्चों ने देश भक्ति नारे लगाए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, पूर्व सैनिकों के अलावा पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद प्रेमा चिलकोटी व नंदन तड़ागी, सुनील पुनेठा, कैलाश अधिकारी, जनार्दन चिलकोटी, शंकर पांडेय, आनंद अधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी प...