देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
गढ़वा, अगस्त 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित बीएनटी सेंट मेरी स्कूल में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मौके पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य उपस्थित सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा विद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में सजा हुआ था और वातावरण देशभक्ति के नारों एवं गीतों से गुंजायमान रहा। समारोह का शुभारंभ सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन से हुआ। उसके पश्चात समारोह के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय निदेशक उमाकांत तिवारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद सभी उपस्थित लोगों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- चिन्मय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम उसके पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.