नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। डीयू, जेएनयू, सहित अन्य विश्वविद्यालय व इंद्रप्रस्थ अध्ययन केंद्र तथा नॉन कॉलेजिएट महिला शिक्षा बोर्ड के सहयोग से डीयू के देशबंधु कॉलेज में सोमवार से भारत मंथन कार्यक्रम शुरू होगा। 'मानव कल्याण के परिप्रेक्ष्य में पञ्च परिवर्तन का क्रियान्वयन : चुनौतियां व समाधान' विषय पर आयोजित यह राष्ट्रीय संगोष्ठी 11 अप्रैल तक चलेगी। इसमें देश के गणमान्य लोग हिस्सा लेंगे। आयोजकों का कहना है कि इस संगोष्ठी का लक्ष्य एक ऐसे समरस भारतीय समाज का निर्माण है जहां चरित्र निर्माण और मानवीय सरोकार की तरफ अकादमिक जगत का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.