लोहरदगा, जून 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। देव स्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को लोहरदगा के ठाकुरबाड़ी मंदिरों में भगवान जगन्नाथ का महास्नान संपन्न हुआ। लोहरदगा ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा का पारंपरिक विधि-विधान से महास्नान के दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। महास्नान अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का पवित्र जल से अभिषेक किया गया। महंतों ने बताया कि देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ अस्वस्थ माने जाते हैं, और निर्धारित अवधि तक श्रद्धालुओं को उनके दर्शन नहीं होते। यह भी पढ़ें- देवस्नान पूर्णिमा पर 300 वर्ष पुरानी परंपरा के साथ गुवा जगन्नाथ मंदिर में हुआ भव्य साही स्...