बरेली, मार्च 3 -- शाही, संवाददाता। मंसूरगंज गांव के देवस्थान पर लगे लाउडस्पीकर को दरोगा ने उतरवा दिया। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों की दरोगा से नोकझोंक हुई। दूसरे पक्ष ने पुलिस को बताया उन्हें लाउडसपीकर लगाने से कोई अपत्ति नहीं है। एसओ ने देवस्थान पर दोवारा लाउडस्पीकर लगवा दिए। मंसूरगंज के देवस्थान पर दो लाउडस्पीकर लगे थे। पूजा के समय देवस्थान से जुड़े लोग इनको बजाते थे। सोमवार को गांव पहुंचे दरोगा ने पुजारी और उसके भाई को धमकाकर दोनों लाउडस्पीकर उतरवा दिए। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया देवस्थान पर तीन सालों से लाउडस्पीकर लगे हैं इससे किसी को आपत्ति नहीं है। दरोगा ने ग्रामीणों को बताया किसी ने आरजीआरएस पर शिकायत की है। पूर्व प्रधान वेदपाल सिंह ने चार दिन की मोहलत मांगी। उन्होंने कहा ग्रामीण इस संबंध में अधिकारियों से बात कर लेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.