बगहा, जून 28 -- जमुनिया/गौनाहा। ए.स बीपीएससी परीक्षा में डीएसपी पद के लिए जमुनिया के युवक देव मौर्य का चयन होने पर रविवार को सांसद सुनील कुमार महतो उनके घर पहुंचे।उन्होंने देव मौर्य को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा उनके माता-पिता एवं परिजनों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।सांसद ने कहा कि देव मौर्य की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को कड़ी मेहनत, लगन और ईमानदारी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने देव मौर्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर समाज और राज्य की बेहतर सेवा करेंगे। यह भी पढ़ें- देव मौर्य के डीएसपी बनने पर सांसद ने किया सम्मानित यह भी पढ़ें- बीपीएस...