देव मोड़ से देव सूर्य मंदिर की दूरी 7 किमी., बोर्ड में 100 मीटर- फोटो फीचर
औरंगाबाद, अप्रैल 30 -- औरंगाबाद जिले के प्रमुख देव सूर्य मंदिर को लेकर देव मोड़ के समीप यह बोर्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। देव मोड़ से देव सूर्य मंदिर की दूरी लगभग 7.1 किलोमीटर है लेकिन जो बोर्ड एनएचएआई के स्तर से लगा है, उस पर मोड़ से सूर्य मंदिर की दूरी मात्र 100 मीटर दशाई गई है। स्थानीय लोगों ने इसको लेकर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सूर्य मंदिर के प्रचार-प्रसार के नाम पर खानापूर्ति की गई है। जो बोर्ड लगाया गया, वह काफी छोटे आकार का है और उसकी दृश्यता भी सही नहीं है। इसके अलावा जो दूरी दर्शाई गई है, वह गलत है। यह भी पढ़ें- हाईवे पर क्यूआर कोड बताएगा अस्पताल और ढाबे की राह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.