देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
हापुड़, मई 12 -- देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान एवं तकनीक से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने आधुनिक तकनीक के महत्व और देश के विकास में विज्ञान की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधन राजेंद्र चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत की वैज्ञानिक क्षमता, सामरिक शक्ति और तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से विज्ञान और नवाचार को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र निर्माण में तकनीक की भूमिका को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य युधिष्ठिर यादव, स्कूल कोऑर्डिनेटर योगेंद्र सिंह, अशोक चौधरी, ओमवीर सिंह, यूनुस अली, इमरान खान, शोभित गहलोत, मोहित शर्मा, राहुल चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.