औरंगाबाद, मार्च 26 -- रामनवमी पर्व को लेकर देव में गुरुवार को भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसे सूर्य मंदिर स्थित संकट मोचन मंदिर के पास से महावीर अखाड़ा समिति के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह बाइक रैली नगर पंचायत देव, चांदपुर, सूदी बीघा, शराब बीघा, हरिकिर्तन बीघा, कुमार बीघा, ब्लॉक मोड़, विजहर, भवानीपुर, बेलसारा, सीआरपीएफ कैंप, कुर्का गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए देव मुख्य मार्ग से होकर अखाड़ा परिसर में संपन्न हुई। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजकों ने बताया कि 27 मार्च को रामनवमी के दिन भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और पारंपरिक प्रस्तुतियां शामिल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.