बिजनौर, अप्रैल 7 -- बिजनौर। विवेक विश्वविद्यालय द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष वर्ग मे देव बलहारी तथा महिला वर्ग में सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर पुरुष वर्ग में सनी कुमार तथा महिला वर्ग मे सानिया रही तथा तृतीय स्थान पर पुरुष वर्ग में अभिषेक एवं महिला वर्ग मे मेघा रहीं। इसके अलावा प्रथम 40 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। मैराथन में प्रथम पुरस्कार ग्यारह हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये महिला व पुरुष दोनों वर्गों को अलग-अलग दिये गये। मैराथन का शुभारंभ सुबह 7 बजे नेहरु स्टेडियम से मुख्य अतिथि सीएमओ बिजनौर डॉ. कौशलेन्द्र, जिला क्रीडा अधिकारी राजकुमार, विवि के कुलाधिपति अमित गोयल, प्रति कुलाधिपति दीपक मित्तल, कुलपति ए...