औरंगाबाद, अप्रैल 25 -- सदस्यों ने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही व अनियमितता के लगाए आरोप फोटो- 24 अप्रैल एयूआर 31 कैप्शन- शनिवार को प्रमुख कांति देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन सौंपते पंसस देव, एक संवाददाता। देव प्रखंड की पंचायत समिति में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पंचायत समिति सदस्यों ने प्रमुख कांति देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की दिशा में पहल करते हुए बैठक की तिथि निर्धारित करने की मांग की है। इस संबंध में शुक्रवार को प्रमुख को संबोधित एक औपचारिक पत्र सौंपा गया, जिसमें बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा-44 का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि प्रमुख द्वारा कर्तव्यों एवं दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया जा रहा है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति के कार्यों में पारदर्शिता और नियमितता का अभाव है, जिससे व...