आदित्यपुर, अगस्त 22 -- गम्हरिया। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की ओर से देव प्रकाश देवता को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। संगठन की ओर से इस आशय का पत्र जारी किया गया। देव प्रकाश देवता को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के उद्देश्यों एवं नीतियों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया है। देव प्रकाश संगठन का आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...