शाहजहांपुर, मार्च 11 -- मदनापुर क्षेत्र के श्री सिद्ध पीठ देव धाम मंदिर आश्रम नौसारा लहसड़ी में मंगलवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न टीमों ने पारंपरिक होली गायन प्रस्तुत किया। ढोल-नगाड़ों की धुनों पर मौजूद लोगों ने होली गीतों का आनंद लिया। आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज ने कहा कि समाज को अपनी पुरानी परंपराओं को जीवित रखना चाहिए। बच्चों को अच्छे संस्कार, शिक्षा और खेलकूद के लिए प्रेरित करना जरूरी है। कार्यक्रम में महिपाल सिंह, धीरेंद्र प्रधान, विजयपाल, मुखिया सिंह, मोनी, कृष्णपाल, जितेंद्र पाल, मनोज कुमार, मुकेश गुर्जर, रामनिवास, वीरपाल, पप्पू गुर्जर, राम सिंह, विकेश, सुरेश, रमेश और धर्मवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...