फिरोजाबाद, नवम्बर 6 -- फिरोजाबाद। पसीने वाले हनुमान मंदिर के निकट यमुना घाट पर देव दीपावली उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से देर शाम तक घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ दीपमालिका सजाई तो घाट रोशनी से जगमग हो उठा। जिला प्रशासनिक की टीम व्यवस्थाएं देखने में जुटी रहीं। जिला प्रशासन ने देव दीपावली को देखते हुए यमुना घाट पर बैरिकेडिंग के साथ ही नाव और नाविक, लाइट, पब्लिक एड्रेस और महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई थी। बुधवार सुबह से ही घाट पर साफ सफाई कराई गई। दोपहर से श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। सभी ने पसीने वाले हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद यमुना घाट पर पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने सीढ़ियों पर दीपमालिका सजाई। यह नजारा देखते ही बन रहा था। भगवान शिव और यमुना मैया के जयघोष से घाट गूंज उठ...